Recent Posts

recentposts

Random Posts

randomposts

Wednesday, May 9, 2018

// // Leave a Comment

अनुभवी नेताओं को छोड़ अहंकारी नामदार ने अपनी बाल्टी आगे रख दी: राहुल की पीएम उम्मीदवारी पर मोदी

नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कर्नाटक के बंगारपेट की चुनावी रैली में राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने वाले बयान को लेकर निशाना साधा। प्रधानमंत्री ने कहा कि नामदार (राहुल) ने कांग्रेस के अनुभवी नेताओं और गठबंधन वाले दलों को दरकिनार करके खुद को प्रधानमंत्री घोषित कर दिया। यह नामदार पार्टी का अहंकार नहीं थी तो क्या है? बता दें कि मोदी बुधवार को राज्य में चार चुनावी सभाएं करेंगे। इसके बाद उनकी चिकमंगलुरु, बेलगावी और बीदर रैलियां हैं। बता दें कि नामदार से मोदी के मायने एक परिवार विशेष के वारिस से थे। राहुल ने मंगलवार को बेंगलुरु में समृद्ध भारत फाउंडेशन के प्रोग्राम में एक सवाल पर कहा था कि अगर कांग्रेस 2019 में सबसे बड़ी पार्टी बनी तो प्रधानमंत्री क्यों नहीं बनूंगा।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2FWdtBP
If You Enjoyed This, Share this article with your Friends

New Blogger Widget

0 comments:

Post a Comment

Disqus Shortname